{"_id":"59442fed4f1c1b40718b4a51","slug":"21497640941-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के खाते से 1.60 लाख निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के खाते से 1.60 लाख निकाले
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एक युवती के बैंक खाते से 1.60 लाख निकाल लिए गए। पीड़िता के अधिवक्ता चाचा ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल कोर्ट परिसर के अधिवक्ता संजीव कुमार त्यागी ने शहर कोतवाली में उक्त मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि अंसारी रोड स्थित एसबीआई के मैनेजर और कर्मचारियों ने उसकी भतीजी निधि त्यागी के खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डमी मोबाइल बेचने वाले को दबोचा
मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी कर लोगों को डमी मोबाइल बेचने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को एक युवक शहर कोतवाली के नजदीक खड़ा हुआ था। उसने एक युवक को यह कहकर रोक लिया कि उसे अपनी बहन के लिए ईद की खरीदारी करनी है, जिसके चलते वह अपना मोबाइल सस्ते में बेचना चाहता है। आरोपी ने युवक को तीन हजार रुपये का मोबाइल बेच दिया। युवक ने कहा कि मोबाइल यहां मत खोलना, परंतु युवक ने मोबाइल को वहीं खोला, तो वह डमी मोबाइल निकला। युवक ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
चोरी की बाइक समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। बाइक चोरी कर मॉल के पार्किंग में खड़ी कर नंबर प्लेट बदल रहे चोर को पार्किंग मालिक ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल से एक युवक बाइक चोरी कर मॉल की पार्किंग में खड़ी कर उसकी नम्बर प्लेट बदल रहा था। युवक ने उस पर प्रेस लिखी हुई प्लेट लगा दी। युवक को नम्बर प्लेट बदलता देख पार्किंग मालिक ने दबोच लिया इसी बीच बाइक मालिक भी अपनी बाइक तलाशता हुआ वहां पर आ गया। उसने अपनी बाइक पहचान ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़ गया आरोपी रामपुर तिराहा निवासी बताया गया है।
युवक की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई। रामपुरम निवासी युवक नई मंडी क्षेत्र में नौकरी करता है, जहां पर उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। वहीं से वाहन चोरों ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
नगदी चोरी करते पकड़ा
मुजफ्फरनगर।
अलमासपुर निवासी युवक की गांव में ही किराना की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार को रामराज का संजय अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और उसके गल्ले से 1100 रुपये निकालकर भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी भी बरामद की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।