{"_id":"5c9e6078bdec22145d383bdf","slug":"201553883256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरी हादसे में मृतकों की संख्या हुई सात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतनपुरी हादसे में मृतकों की संख्या हुई सात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में रामपुर कांटे के पास बृहस्पतिवार शाम हुए भीषण हादसे में एक और घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके साथ ही हादसे में मृतक संख्या सात पहुंच गई है। सभी शवों की शनाख्त हो गई है।
बुढ़ाना से खतौली जा रही डग्गामार जीप को बृहस्पतिवार शाम रतनपुरी में रामपुर कांटे के पास सामने से आते लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी, जिसमें डग्गामार जीप के परखचे उड़ गए थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने देर रात मेरठ के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में दस से अधिक लोग घायल भी हुए थे। पुलिस के अनुसार देर रात तक तीन शवों की शनाख्त नहीं हुई थी। वहीं रात एक और घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को हादसे के सभी मृतकों की शनाख्त हो गई, जिसके बाद उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाली लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरा में स्कूल के पास से बरामद की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
जीप चालक भी हादसे में घायल, हालत गंभीर
रतनपुरी। हादसे का शिकार हुई जीप का चालक भी घटना में घायल हुआ है, जिसकी पहचान हारून उर्फ भूरा पुत्र सूबेदीन निवासी गांव कल्याणपुर के रूप में हुई है। वह गांव दभेड़ी निवासी बैतुल्ला पुत्र तौसीफ की जीप चला रहा था, जिसे लेकर शाम करीब छह बजे वह बुढ़ाना से खतौली के लिए रवाना हुआ था। हादसे में हारुन गंभीर रूप से घायल हुुआ है, जिसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये हैं हादसे में मरने वाले
रतनपुरी। हादसे में मरने वाले सातों लोगों की शनाख्त हो गई है। इनमें अंशुल उर्फ गुलफिया पुत्री प्रेम सिंह निवासी रतनपुरी, आकिल पुत्र सुलेमान निवासी गांव मंडावली बांगर, रतनपुरी और हाल निवासी सद्दीकनगर खतौली, इमरान पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला कस्सावान बुढ़ाना, यामीन पुत्र दीन मौहम्मद निवासी गांव बिलासपुर नई मंडी, जाफरी पत्नी लियाकत निवासी गांव कपसाड सरधना, माज निवासी पीपलहेड़ा थाना धौलाना हापुड़ और सतेंद्र पुत्र फूल सिंह निवासी भैंसी खतौली शामिल हैं।
अंशुल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
फोटो...
रतनपुरी। हादसे में मरने वालों में गांव रतनपुरी निवासी अंशुल उर्फ गुलफिया (21) पुत्री प्रेम सिंह भी शामिल है। दो बहनों में बड़ी अंशुल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ ही मेडिकल कॉलेज में ही बतौर स्टाफ नर्स नौकरी भी कर रही थी। फिलहाल उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी चल रही थी, जिसके चलते वह रात में घर से ड्यूटी के निकली थी, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई। अंशुल की मौत की सूचना पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से उसके सहपाठी और स्टाफ भी घर पहुंचा और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंशुल के पिता प्रेम सिंह ने ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।