फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेम संबंधों में तबाह हो गए चार परिवार

प्रेम संबंधों में तबाह हो गए चार परिवार

Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में तबाह हो गए चार परिवार
प्रेम संबंधों में तबाह हो गए चार परिवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर में तयेरे-चचेरे भाई-बहन के बीच चल रहे प्रेम संबंधों के खेल में चार परिवार तबाह हो गए। मेरठ के गांव समसपुर निवासी परिवार के इकलौते बेटे की उसी की पत्नी ने शादी के चार दिन बाद हत्या करा दी, जिसमें नवविवाहिता के चचेरे भाई को जेल जाना पड़ा। इस खुलासे के बाद बदनामी के चलते नवविवाहिता की उसी के तयेरे भाई ने रविवार शाम हत्या करने के बाद सरेंडर कर दिया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी शिवानी पुत्री आजाद के प्रेम संबंधों ने चार परिवार बर्बाद कर दिए। दरअसल, शिवानी के अपने चचेरे भाई अनुज से काफी समय से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। 28 फरवरी को शिवानी की शादी मेरठ जनपद के फलावदा कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी शैलेंद्र पुत्र उर्फ हैप्पी से हंसी-खुशी के माहौल में हुई। उस समय किसी को जरा भी भनक तक नहीं थी कि महज 10 दिन के भीतर इस शादी के चलते चार परिवार तबाह हो जाएंगे। चचेरे भाई से प्रेम संबंधों के चलते शिवानी अपनी शादी से खुश नहीं थी। नतीजतन शादी के चार दिन बाद ही शिवानी ने चचेरे भाई अनुज से मिलकर चार फरवरी की रात 1.30 बजे अपने पति हैप्पी की हत्या करा दी। हैप्पी शिवानी से मिलने हैदरनगर आया हुआ था। शिवानी के भाई संजय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसका पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए शिवानी के चचेरे भाई अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार शिवानी व अनुज के प्रेम संबंधों और उनके चलते शैलेंद्र की हुई हत्या से पूरा परिवार बेहद गम और गुस्से में था। इसी के चलते रविवार शाम शिवानी के तयेरे भाई सुमित ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में सुमित का कहना था कि चचेरे भाई अनु व शिवानी ने प्रेम संबंधों की आड़ में जिस तरह से बेकसूर हैप्पी की हत्या की, उससे पूरे परिवार की मान प्रतिष्ठा दांव पर लग गई। पूरा परिवार किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा। इसके चलते उसके पास कोई चारा नहीं था। सुमित को शिवानी की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है। इस पूरे प्रकरण में जहां एक और समसपुर निवासी शैलेंद्र का परिवार बर्बाद हो गया, वहीं दूसरी और शिवानी की हत्या होने से हैप्पी व शिवानी की हत्या में उसके चचेरे वह तयेरे भाइयों को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


बेटे की हत्या के बाद मां को हुआ था हार्टअटैक
मुजफ्फरनगर। शिवानी व उसके चचेरे भाई अनुज के बीच प्रेम संबंधों के चलते बेकसूर शैलेंद्र उर्फ हैप्पी को जान गंवानी पड़ी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। शैलेंद्र उर्फ हैप्पी के पिता सुभाष की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। इकलौते बेटे की हत्या के बाद हैप्पी की मां को भी हार्टअटैक हो गया था, जिसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्सा इस कदर था कि सिर में मारी गोली
मुजफ्फरनगर। शिवानी की करतूत से परिजनों का खून खौल रहा था। तयेरे भाई सुमित से बर्दाश्त न हुआ तो उसने शिवानी की हत्या करने की ठान ली। परिवार की हुई बदनामी के गुस्साए सुमित ने शिवानी को बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले गया। वहां ले जाकर उसने शिवानी के सिर में गोली मारी। पुलिस गिरफ्त में सुमित ने बताया कि शिवानी की हत्या के अलावा कोई और चारा नहीं था। उसके कारण परिवार का सिर शर्म से झुक गया।


इधर पुलिस फरार बताती रही, उधर हत्या हो गई
मुजफ्फरनगर। शैलेंद्र उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस शिवानी को फरार बताती रही, जबकि वह अपने घर पर ही मौजूद थी। पुलिस ने शिवानी के चचेरे भाई अनुज को गिरफ्तार करने के बाद हत्या का खुलासा कर दिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया और शिवानी के फरार होने का दावा किया। उधर, इस खुलासे के कुछ देर बाद ही शिवानी की उसके तयेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह घर पर ही मौजूद थी। यदि पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर लेती तो इस हत्या को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed