फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Private hospital sealed in case of pregnant woman's death

Kaushambi News: प्रसूता की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील

Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed in case of pregnant woman's death
अस्पताल को सील करते समय मौजूद टीम। स्रोत: विभाग
कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मंझनपुर स्थित न्यू सत्यम अस्पताल को सील कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, डॉ. सीवी विसेन, डॉ. नीरज, मंझनपुर के एसडीएम राज कुमार मौर्य और सीओ सौरभ सामंत की संयुक्त टीम ने अस्पताल सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में मकान मालिक और अस्पताल के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाया गया। तीनों की मौजूदगी में अस्पताल को सील किया गया। अस्पताल संचालक को तीन कार्यदिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब हों कि बृहस्पतिवार को प्रसूता की मौत के बाद करेंटी गांव निवासी लाल चंद्र ने बताया था कि उनकी पत्नी रीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन की जरूरत बताई और इसके लिए 35 हजार रुपये मांगे। परिवार के लोग रुपये की व्यवस्था करने बाहर गए, इसी दौरान रीना की हालत बिगड़ गई। दोपहर करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार मिलता तो महिला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
अस्पताल संचालक को तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। जवाब न मिलने पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-- डॉ. संजय कुमार , सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed