फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भारी मात्रा में अवैध शराब समेत दो सेल्समैन गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध शराब समेत दो सेल्समैन गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में अवैध शराब समेत दो सेल्समैन गिरफ्तार
शराब के साथ दो सेल्समैन दबोचे
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात बिरालसी चौकी प्रभारी प्रदीप नादर चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिरालसी शराब के ठेके के पास से तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी कुलदीप कुमार और रजनीश को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से अरुणाचल प्रदेश मार्का की 105 बोतलें और 42 पव्वे बरामद किए। हरियाणा मार्का की 11 बोतल, 39 अध्धे और 120 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed