फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद

बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद

Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद
बदमाश को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया
विज्ञापन

मोरना। पुलिस ने व्यापारी से लूटपाट का प्रयास करने वाले बदमाश को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। इस मामले में एक बदमाश अभी फरार चल रहा है।

ककरौली गांव में पांच नवंबर की देर शाम व्यापारी विकास जैन बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। पीछे से आए तीन बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे से आतंकित करते हुए पैसों का थैला छीनने का प्रयास किया। जिस पर व्यापारी बदमाशों के साथ भिड़ गया। और शोर भी मचा दिया। आसपास के ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। पीड़ित ने ककरौली थाने में अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी शितेंद्र अंबावत ने बताया कि इस मामले में बदमाश बाकर पुत्र बाबू को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य बदमाश जफर अब्बास पुत्र शाहिद कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। तीसरा बदमाश वसीम पुत्र इकबाल इस मामले में फरार चल रहा है। ये तीनों ककरौली गांव के ही रहने वाले हैं। इनके बारे में जनपद के अन्य थानों से जानकारी ली जा रही है। मुख्य बदमाश जफर अब्बास को पुलिस ने मंगलवार को सात घंटे के लिए रिमांड पर लिया। जिसकी निशानदेही पर गांव प्रधान प्रकाशवीर के बाग से एक तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि फरार बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed