फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर किया लहूलुहान

घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर किया लहूलुहान

Tue, 16 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर किया लहूलुहान
छपार। गांव खोजा नंगला निवासी मुजीबुल और असजद के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को मुजीबुल ने ट्रैक्टर से विवादित जमीन को जोत दिया। असजद पक्ष ने इसका विरोध किया तो शाम करीब छह बजे आरोपी अपने दो बेटों नौशाद व अहबाब के साथ उसके घर में घुस गया और वहां मौजूद वृद्धा फूजी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में महिला का सिर फटने के साथ ही उसका हाथ भी टूट गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर हजारों की चोरी
छपार। कस्बे के मोहल्ला काजियान निवासी रहीस ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने देर रात घर में घुसकर उसके कपड़ों में से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी के भागते समय रहीस की नींद खुल गई, जिस पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed