फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पॉश कालोनी में गोदाम से

पॉश कालोनी में गोदाम से

Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पॉश कालोनी में गोदाम से
मोदीपुरम (मेरठ) के लिए भी
विज्ञापन

पॉश कालोनी में गोदाम को खंगाल डाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई एक चोर की तस्वीर, चोर ने चेहरे पर नकाब ओढ़ रखा है
-पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। नगर की पॉश कालोनी में बुधवार की रात को चोर गोदाम के अंदर घुसकर गल्ले से करीब 80 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का सुबह पता चला। कालोनी में चोरी की घटना को लेकर कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई है। गोदाम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की चोरी करते हुए तस्वीर कैद हो गई है। चोर ने चेहरे को नकाब से ढककर रखा है। पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है।
मोदीपुरम निवासी इकबाल का कोल्ड ड्रिंक्स का कारोबार है। इकबाल ने दयालपुरम कालोनी में गोदाम खोल रखा है। इस गोदाम से ही वह कोल्ड ड्रिंक्स का माल सप्लाई करता है। बुधवार की शाम को इकबाल प्रतिदिन तरह गोदाम पर ताला लगाकर अपने घर चला गया था। बुधवार की रात में गोदाम के रोशनदान के जरिये चोर गोदाम में घुस गया। चोर गोदाम के अंदर से गल्ले से करीब 80 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गया। बृहस्पतिवार की सुबह इकबाल ने गोदाम खोला तो चोरी की घटना का पता चला। पॉश कालोनी में चोरी की घटना होने से कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। फुटेज में एक चोर की तस्वीर कैद है।
विज्ञापन

चोर के मोबाइल पर मेसेज आया
गोदाम में चोरी करते हुए चोर के मोबाइल पर एक मेसेज भी आया। चोर ने चोरी करते हुए मोबाइल का इस्तेमाल किया था। उसके बाद मोबाइल फोन पर मेसेज आया। उस मेसेज को चोर ने पढ़ा। जो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखने से प्रतीत होता है। पुलिस को शक है कि उसके साथी ने मेसेज भेजा होगा, ताकि गोदाम की तमाम लोकेशन का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गल्ले की चाबी भी काउंटर में थी
गोदाम के अंदर काउंटर की दराज में गल्ले की चाबी मौजूद थी। चोर ने काउंटर की दराज से गल्ले की चाबी को निकाला और हजारों रुपयों की नगदी चोरी की। इसके बाद चोर चाबी को वहीं गिराकर चला गया। पुलिस चोरी की घटना की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed