फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   होमगार्ड के बेटे पर जानलेवा हमला

होमगार्ड के बेटे पर जानलेवा हमला

Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के बेटे पर जानलेवा हमला
होमगार्ड के बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी शाहिद होमगार्ड है। बृहस्पतिवार दोपहर के समय शाहिद का बेटा आबिद गांव के चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि उसी समय गांव का ही एक युवक तीन-चार साथियों के साथ आया और आबिद के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने आबिद के साथ मारपीट करते हुए उसके गले में पड़े तौलिए से ही उसके गले में फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
युवक ने काली नदी में लगाई छलांग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने काली नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जब तक लोग कुछ समझते आरोपी गहरे पानी में डूब गया। युवक के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही एसआई राकेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन देर रात तक युवक का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में हंगामा करते हुए कुछ लोगों पर महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया। शिवसेना पदाधिकारियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री योजना के नाम पर 50-50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। लोन अप्लाई करने के लिए बतौर कागजी कार्रवाई 1700 रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों के झांसे में आकर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें 1700-1700 रुपये दिए, जिसके बाद आरोपी इधर-उधर हो गए। महिलाओं ने उनसे अपने रुपये मांगे तो वे धमकियां देने लगे। हंगामा करते शिवसेना कार्यकर्ताओं को बाद में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed