{"_id":"6ade48c024fe0f35d700e192","slug":"accused-from-a-gang-that-steals-copper-from-transformers-arrested-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156146-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो18कासगंज आरपीएफ की हिरासत में आरोपी।स्रोत:आरपीएफ
कासगंज। रेलवे कॉलोनी में लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोरोंजी क्षेत्र के गांव सिरावली का रहने वाला है। आरपीएफ के अनुसार आरोपी पर विभिन्न जिलों में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर, मोबाइल टावरों के विद्युत उपकरण, अल्टरनेटर और अन्य विद्युत सामग्री चोरी करने में शामिल होने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले में वांछित आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उनकी तलाश के दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने शनिवार की सुबह 5:30 बजे रामकुमार गांव सिरावली सोरोंजी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के साथ मिलकर विद्युत उपकरणों और अन्य सामग्री की चोरी करने की बात स्वीकार की है।
आरोपी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में गिरोह से जुड़े छह प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं जिला एटा में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पूर्व में एक आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की शेष रेलवे संपत्ति की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।