फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोहिया बाजार में दो दुकानों में चोरी का प्रयास

लोहिया बाजार में दो दुकानों में चोरी का प्रयास

Fri, 05 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लोहिया बाजार में दो दुकानों में चोरी का प्रयास
लोहिया बाजार में दो दुकानों में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार में बदमाशों ने ट्रेडिंग कंपनी समेत दो दुकानों से चोरी का प्रयास किया। ट्रेडिंग कंपनी में रखे गल्ले से बदमाश नकदी ले गए, जबकि तिजोरी न टूटने से बदमाश उसमें रखी नकदी चोरी नहीं कर सके। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस की दुकान की छत पर लगा जाल तोड़कर वहां भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन जाल न टूटने से बैरंग लौट गए। घटना को लेकर सपा नेताओं ने जमकर हंगामा करते हुए जल्द खुलासे की मांग की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार में प्रवीण कुमार जैन की रजत ट्रेडिंग कंपनी है, जिसके पास में सपा नेता गौरव जैन के ताऊ अजय कुमार जैन की महावीर स्टील्स शॉप स्थित है। बुधवार देर रात बदमाश प्रवीण जैन की रजत ट्रेडिंग कंपनी का चैनर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ला तोड़कर उसमें रखी थोड़ी-बहुत नकदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखी तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए, जिससे उसमें रखा कैश चोरी होने से बच गया। इसके बाद बदमाश रजत ट्रेडिंग कंपनी की छत के रास्ते महावीर स्टील्स पर पहुंचे, जहां उन्होंने छत पर लगा लोहे का जाल काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जाल नहीं कटा, जिसके चलते वे वहां से बैरंग ही लौट गए। बृहस्पतिवार सुबह प्रवीण जैन दुकान पर पहुंचे तो चैनर टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर सपा नेता भी मौके पर जा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सपा नेता गौरव जैन का आरोप है कि करीब आधा घंटे तक भी पुलिस कंट्रोल रूम का फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लोहिया बाजार में तीन बार चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर कदम नहीं उठा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का निरीक्षण कर जरूरी सुबूत जुटाए। पीड़ित प्रवीण जैन ने घटना की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
ट्रेडिंग कंपनी में तिजोरी न टूटने से बचा कैश, दूसरी शॉप में भी विफल रहे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed