{"_id":"5b47a9034f1c1b0c278b614a","slug":"201531422979-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में बच्चा बदलने को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में बच्चा बदलने को लेकर बखेड़ा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के अंसारी रोड स्थित नर्सिंगहोम मेें बच्चा बदलने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को नवजात का डीएनए टेस्ट कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने पत्नी प्रिया वर्मा को डिलीवरी के लिए अंसारी रोड स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। बुधवार रात करीब आठ बजे प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद करीब 8.40 बजे डॉक्टरों ने प्रिया को बेटी होना बताते हुए नवजात बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डॉक्टरों की गोद में नवजात बच्ची को देख प्रिया और उसके परिजनों ने डॉक्टर, कर्मचारियों पर बच्चे को बदल देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था और इस बारे में उन्हें भी शुरूआती समय में बेटा होना ही बताया गया। आरोप लगाया कि नर्सिंग होम कर्मियों ने जान-बूझकर बच्चा बदलते हुए बेटे के स्थान पर बेटी दे दी है। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने नवजात के परिजनों को उसका डीएनए कराने का आश्वासन देकर शांत किया। काफी देर की गहमागहमी के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के नवजात को लेकर चले गए।