फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रियाणा में दो तांत्रिक व किन्नर को मकान में बंदकर पीटा

रियाणा में दो तांत्रिक व किन्नर को मकान में बंदकर पीटा

Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रियाणा में दो तांत्रिक व किन्नर को मकान में बंदकर पीटा
खतौली। हरियाणा में घर के अंदर दबा खजाना बताकर लाखों की ठगी करने के मामले में क्षेत्र के दो तांत्रिकों और मंगलामुखी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। तांत्रिकों ने ठगी के पैसे लौट करके किसी तरह से अपनी जान बचाई। मंगलामुखी द्वारा तय किए गए 10 हजार तांत्रिकों से मांगे तो उन्होंने उसे मकान मेें बंद करके पीटा। पुलिस ने एक तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज के मुताबिक नगर के रहने वाले दो तांत्रिक ठगी करने के लिए अपने साथ 10 हजार में तय करके एक मंगलामुखी को हरियाणा में ले गए। रविवार को हरियाणा में इन तांत्रिकों ने एक परिवार को अपने जाल में फंसा लिया। बताया कि जो मंगलामुखी उनके साथ है, उस पर जिन का साया है। वह मकान के अंदर देखकर बताया सकता है कि जमीन में कहां पर खजाना दबा हुआ है। तांत्रिकों के झांसे में परिवार आ गया। खजाना बताने के नाम पर तांत्रिकों ने परिवार के मुखिया से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। मंगलामुखी ने झूठ में मकान के अंदर खजाना दबा हुआ बता दिया। परिवार के लोगों ने खुदाई शुरू कर दी, लेकिन खजाना नहीं निकला। जिस पर परिवार के लोगों ने तांत्रिकों और मंगलामुखी को मकान में बंद करके जमकर पीटा। तांत्रिकों ने ठगी के एक लाख रुपये से भी अधिक पैसा देकर अपनी जान बचाई और वहां से भागकर घर आ गए। सोमवार शाम को मंगलामुखी तांत्रिकों से अपने 10 हजार रुपये जो तय किए थे, मांगने पहुंच गया। जिस पर तांत्रिकों ने उसकी कमरे में बंद करके जमकर पिटाई की। किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एक तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तांत्रिक से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच करके तांत्रिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed