{"_id":"5af5e42d4f1c1bd9408b4836","slug":"201526064173-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर एसिड अटैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर एसिड अटैक
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा में ट्रांसपोर्ट पर बैठे युवक पर एक महिला ने तेजाब फेंक दिया । तेजाब से युवक का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।
देवबंद के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी 25 वर्षीय दिलशाद पुत्र इरशाद अहमद थाना नई मंडी के गांव कूकड़ा में अपने बहनोई साजिद के यहां रहता है। देवबंद में दिलशाद के मकान में एक महिला किराए पर रहती है। पुलिस के अनुसार किराए पर रहने वाली महिला देर रात मुजफ्फरनगर पहुंची और कुकड़ा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर बैठे दिलशाद के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद महिला वहां से भाग निकली। तेजाब से दिलशाद का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि घायल दिलशाद के बहनोई साजिद की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है । इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक को मेरठ रेफर किया गया है।