{"_id":"5a8b16fa4f1c1bff388b8f1e","slug":"201519064826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की अश्लील हरकत
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर की अभद्रता
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला उत्तरी चमारान में रविवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर कस्बे के मोहल्ला शेख जादगान निवासी विनीत कुमार, नितिन कुमार, अर्जुन और मांगेराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर
से कार क्षतिग्रस्त
पुरकाजी। ग्राम भदौला निवासी सरदार जोगेंद्र सिंह रविवार रात कार से अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम सेठपुरा के निकट सामने से लकड़ी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें जोगेंद्र सिंह घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायल का उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने कार स्वामी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।