{"_id":"5a6396314f1c1bca798b4e05","slug":"201516475953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मकांटे में नकब लगा कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मकांटे में नकब लगा कर चोरी
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकांटे में नकब लगा कर चोरी
शाहपुर। कस्बे के बुढाना रोड पर बीती रात चोरों ने एक धर्म कांटे की दीवार फाड़कर उसमें रखा इनवर्टर बैटरे के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। कस्बा निवासी इनाम पुत्र इकबाल सैफी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने उसका अमन धर्म कांटा है । बीती रात चोरों ने दीवार फाड़कर धर्मकांटे के अंदर रखे बैटरे, इंवर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
तीन संचालक निर्विरोध चुने गए
शाहपुर। साधन सहकारी समिति शाहपुर के नौ संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए. जिसमें पांच संचालक पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी सुषमा सैनी के अलावा दो और संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा एक पद पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ ।
निर्वाचन अधिकारी ब्रजवीर सिंह ने बताया की कस्बे की साधन सहकारी समिति में नौ संचालक चुने जाने हैं, जिसमें शाहपुर नगर से तीन , दुल्हैरा से चार व गढ़ी बहादुरपुर से दो संचालक चुने जाने हैं। शाहपुर में सामान्य पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें उमेश कुमार, बृजपाल सैनी के अलावा केसोराम शामिल हैं। इसके अलावा पिछड़ी जाति के दूसरे संचालक पद के लिए सुषमा सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुई। एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद भी इस पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। गांव दुल्हैरा में एक पद महिला व तीन पुरुष के लिए आरक्षित हैं, इन चारों संचालक पद से चार संचालक पद के लिए दो महिलाओं सहित आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गढ़ी बहादुरपुर से दो संचालक चुने जाने हैं। जिसमें रीना पत्नी पुष्पेंद्र व सुधीर पुत्र जसवीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति के पांच संचालक पद पर 11 उम्मीदवारों के बीच चुनाव होने की संभावना है। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति पलड़ी, गोयला आदि पर भी नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।