{"_id":"5a3c085a4f1c1b86698c325b","slug":"201513883738-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने किसान से दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर ने किसान से दो लाख ठगे
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एक किसान ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरकाजी के ग्राम माडला के पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी से दो लाख 42 हजार रुपये का लोन कराया था, जो उसे 20 अक्तूबर 2018 तक जमा करना था। वह समय-समय पर रुपये जमा करता रहा। आरोप है कि उसने जानसठ अड्डा स्थित कंपनी की ब्रांच के मैनेजर राजदीप त्रिपाठी से लोन का हिसाब पूछा, तो उसने तीन लाख 14 हजार रुपये बकाया बताए। साथ ही कहा कि यदि दो लाख रुपये दे देगा, तो वह उसे फाइनल की रसीद नोड्यूज व ट्रेक्टर की आरसी दे देगा। आरोप है कि पुष्पेंद्र ने मैनेजर को दो लाख रुपये दे दिए, जिस पर उसने दस दिन बाद रसीद व आरसी देने के लिए कहा। आरोप है कि 9 नवंबर को वह मैनेजर से मिला और नोड्यूज तथा आरसी मांगी, तो मैनेजर ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। नई मंडी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है।