फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहर की झाल से किशोर की लाश मिली

नहर की झाल से किशोर की लाश मिली

Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नहर की झाल से किशोर की लाश मिली
नहर में मिली किशोर की लाश
विज्ञापन

तितावी। बघरा नहर की झाल से किशोर की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ भी मृतक की पहचान नहीं कर सकी। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।

बघरा नहर में सोमवार को पानी कम हुआ तो मुकंदपुर झाल में किशोर का शव अटका हुआ मिला। ग्रामीण सोमवार सुबह जब जंगल में जा रहे थे तो उन्होंने शव देखा। मुकंदपुर ग्राम प्रधान ने इस संबंध में तितावी पुलिस को सूचना दी। जिस पर तितावी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचकर शव को झाल से बाहर निकवाया। करीब 12 साल के किशोर के कपड़े भी फटे हुए थे और शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेेंका गया है। मौके पर एकत्र आसपास के गांवों के लोग भी युवक की पहचान नहीं कर सके। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर तितावी का कहना है कि शव काफी पुराना है, जो सड़ चुका है। शव पीछे से नहर में बहकर आया है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को अवगत करा दिया है। फिलहाल रपट इत्तलाई दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम से किशोर की मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed