फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक से मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

युवक से मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
युवक से लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नॉवल्टी चौक पर करीब एक सप्ताह पूर्व युवक के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के नॉवल्टी चौक पर बर्तन विक्रेता आशु ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व वह दुकान पर था। आरोप है कि मोहल्ला लद्दावाला निवासी खुर्रम और मुनीर अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने आशु के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि हमलावर उससे नगदी और सोने की चेन भी लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी खुर्रम और मुनीर के साथ ही उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


किशोर संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी राजेश्वर ने बताया कि उनका 13 साल का भतीजा दो दिन पूर्व शाम करीब 7:30 बजे घर से बाहर गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed