फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संदिग्ध परिस्थिति में महिला को गोली लगी

संदिग्ध परिस्थिति में महिला को गोली लगी

Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला को गोली लगी
संदिग्ध हालात में महिला को गोली लगी
विज्ञापन

मीरापुर। गांव रूमालपुरी में घर में काम कर रही एक महिला पर किसी ने गोली चलाई, जिससे महिला घायल हो गई। घटना को पुलिस पूरी तरह संदिग्ध मान नही है। इस घटना में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई।

शनिवार शाम गांव रूमालपुरी निवासी महिला राधिका पत्नी निशांत अपने घर में कामकाज कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला पर गोली चला दी गई। गोली उसकी शरीर पर रगड मारती हुई निकल गई। घायल अवस्था में महिला को सीएचसी जानसठ भेजा गया, जहां से उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी व इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। गोली चलने की घटना को पुलिस संदिग्ध मान नही है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला के परिवार व गांव के एक अन्य परिवार के बीच डोल को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। किसी ग्रामीण ने डायल 100 को महिला को गोली मारने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस अपनी ओर से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed