{"_id":"5ca8f688bdec2214195ac986","slug":"191554577032-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार महिलाओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महिलाओं को हिरासत में लिया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिलाएं बिना अनुमति के बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पोस्टर चस्पा कर रहीं थीं, जिन्हें बाद में थाने से ही जमानत पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
कस्बे में शनिवार को चार महिलाएं विभिन्न मोहल्लों में बिना चुनाव आयोग की अनुमति के बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की प्रचार सामग्री (पोस्टर व स्टीकर) घरों की दीवारों व सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर रहीं थीं। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि बिना अनुमति के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार सामग्री चिपकाने का यह मामला आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है, जिसके चलते चारों महिलाओं को शिकायत के बाद हिरासत में ले लिया गया। मामले में नमक मंडी के चौकीदार तौफीक की तहरीर पर पंजाबी कॉलोनी निवासी चारों महिलाओं राधा, माया, सविता और रूबी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। चारो महिलाओं को थाने से ही जमानत देने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।