{"_id":"5c34edefbdec2257222dbb42","slug":"191546972655-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटौला में कहासुनी को लेकर पथराव, चार महिलाओं समेत 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जटौला में कहासुनी को लेकर पथराव, चार महिलाओं समेत 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। जटौल तैय्यबपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। जिसमें दोनों ओर से चार महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला अलग अलग समुदाय का होने से तनाव की स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
सोमवार की रात्रि जटौल तैय्यबपुर गांव निवासी फैय्याज और मामचंद के बीच घर सामने बनी नाली में लघुशंका करने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगे और देखते ही देखते वह आपस में भिड़ गए। इस दौरान शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिवारों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें पथराव होने लगा। जिसमें एक पक्ष की प्रियंका, जगवती, अनारी, रति, मामचंद, टोनी और दूसरे पक्ष का फैय्याज, शराफत, मोमिना, जुबैर, शहजाद और सद्दाम घायल हो गए। अलग अलग संप्रदाय के बीच पथराव होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी आनन फानन में फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बमुश्किल लोगों को समझाकर स्थिति को काबू किया। बाद में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कई लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जो कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट, तहरीर दी
देवबंद। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में सामान के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने किरयाना दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गुज्जरवाड़ा निवासी सुभाष चंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने मोहल्ले में किरयाना की दुकान की हुई है। सोमवार की रात्रि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति दुकान पर आया और बिना पैसे दिए सामान ले जाने लगा। आरोप है कि जब उसने पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
बहन ने भाई पर किया धारदार हथियार से हमला
देवबंद। जड़ौदा जट्ट गांव में मकान के बटवारे को लेकर बहन ने भाई पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस ने कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
कोतवाली पहुंचे जड़ौदा गांव निवासी रजत शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका मकान को बटवारे को लेकर बहन के साथ विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह उसके हिस्से में निर्माण कार्य कराने चाह रही थी। जब उसने इससे उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने हाथ पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि घायल युवक की बहन ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।