{"_id":"5c2fa70cbdec2256c0653904","slug":"191546626828-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेनो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूनिक हाईस्कूल के संचालक गांव खामपुर निवासी शाहबाज से स्कूल मान्यता की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर दो लाख रुपये बतौर रिश्वत वसूलने वाले डीआईओएस के स्टेनो सुनील शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एंटी करप्शन टीम आरोपी स्टेनो को लेकर मेरठ के लिए निकल गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, डीआईओएस प्रवीण मिश्र शनिवार को आरोपी स्टेनो से मिलने पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना रहा।
छपार के गांव खामपुर निवासी शाहबाज ने बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार से बात कर डीआईओएस के स्टेनो सुनील शर्मा पर स्कूल मान्यता की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ढाई लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम मेरठ ने इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम 5.50 बजे आरोपी स्टेनो सुनील शर्मा को राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कक्ष से उस समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जब उसने शाहबाज से दो लाख रुपये रिश्वत वसूल की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी स्टेनो की जेब से रिश्वत में दिए गए दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए, जिनके सीरिज नंबर पहले से ही टीम के पास लिखे हुए थे। इसके बाद स्टेनो के हाथ धुलवाए गए, जिनसे उसने नोटों को गिना था।
स्टेनो की जेब से इनके अलावा, 3433 रुपये नकद, एक मोबाइल, एसबीआई का एटीएम कार्ड, वोटर आईडी व ग्रीन कार्ड भी बरामद किया गया। इसके बाद स्टेनो को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम देर रात में ही आरोपी स्टेनो को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई। वहीं, सूत्रों के अनुसार, डीआईओएस एंटी करप्शन विभाग की गिरफ्त में मौजूद स्टेनो सुनील शर्मा से मिलने पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
तालाब से 94 हजार की मछली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर द्वारा हरीश त्यागी व मुशर्रफ नामक व्यक्तियों के खिलाफ गांव सुजड़ू स्थित तालाब से 94 हजार की मछलियां चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।