फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रशासन ने वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया

प्रशासन ने वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया

Fri, 28 Dec 2018 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया
प्रशासन ने वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया
विज्ञापन

जानसठ। तहसील परिसर में मीरापुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व राजनीतिक पार्टियों के बूथ अध्यक्ष की बैठक लेकर तहसीलदार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का सत्यापन कराया। उन्होंने कहा कि सरकार मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ लेकर चल रही है।

बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का कार्य कर रहा है। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उनके द्वारा बनाए गए बूथ अध्यक्ष व सदस्यों तथा खतौली आंशिक और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक ली। बैठक में बीएलओं द्वारा वीआईपी व 100 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का सर्वे कर पुनरीक्षण के कार्य की समीक्षा कर उनका भौतिक सत्यापन कराया गया। बैठक में तहसीलदार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव कराना प्राथमिकता है। कुछ राजनैतिक दल ईवीएम मशीन को खराब बताकर चुनाव आयोग पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। तहसीलदार ने बताया कि इसके लिए 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक विशेष मतदाता प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed