फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
विज्ञापन

मीरापुर। गांव भूम्मा से एक हफ्ते से लापता रियासत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर परिजनों द्वारा नामजद कराए गए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को भी पुलिस ने लापता युवक की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी रियासत पुत्र मंगता विगत दस अक्तूबर को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। अगले दिन भाई हसरत ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए गांव के ही भोपाल, पाल्ले, नरेश व राजवीर पर शक जताते हुए रियासत के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। तभी से पुलिस लगातार रियासत की तलाश कर रही है। पिछले तीन दिन से लगातार सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में क्षेत्र के जंगल में कांबिंग अभियान चलाया हुआ है, जिसे बुधवार को भी जारी रखा गया, लेकिन इसके बावजूद लापता रियासत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बुधवार को पुलिस ने रियासत की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम करते हुए उसके भाई द्वारा नामजद कराए गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ जानसठ ने बताया कि नामजद आरोपी पाल्ले से लापता रियासत का मोबाइल भी जांच के दौरान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर व छुरी समेत दबोचा युवक
मीरापुर। जानसठ रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे एक युवक को पूछताछ के लिए रोक लिया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से छुरी बरामद की गई। इसके साथ ही उसके पास से मिला ट्रैक्टर भी जांच के दौरान चोरी का पाया गया, जो कुछ समय पूर्व मथुरा से चोरी किया गया था। एसओ ने बताया कि आरोपी हेमसिंह निवासी कैल्लापुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed