{"_id":"5b89940f42c792401c54d597","slug":"191535742991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के मर्डर में आरोपी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के मर्डर में आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। सिंगलपुर-हैबतपुर के जंगल में चारा लेने गई युवती की हत्या के मामले में आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए परिजनों को हिरासत में ले रखा है। तितावी और चरथावल थाने की पुलिस मामले में आरोपियों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
बृहस्पतिवार को तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा की गांव के युवकों ने जंगल में चारा काटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतका की मां ने दूसरी युवती के प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया था। मृतका के पिता रामकिशन ने गांव के दूसरे समुदाय के सोना और असरानी को नामजद किया है। पुलिस ने रात भर टीम बनाकर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर है। तितावी पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। देर शाम सपा नेता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने मृतक के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की है। गांव बुड़ीना खुर्द में मृतका के मकान पर ऐहतियान पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।