फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खादर क्षेत्र में फैला कच्ची शराब का कारोबार

खादर क्षेत्र में फैला कच्ची शराब का कारोबार

Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खादर क्षेत्र में फैला कच्ची शराब का कारोबार
मुजफ्फरनगर। कच्ची शराब के अवैध धंधे का जहर जनपद के खादर क्षेत्र में भी फैला है। पुरकाजी से रामराज तक के गंगा खादर इलाके में अवैध शराब की भट्टियां कई बार पकड़ी जा चुकी है। शामली में कच्ची शराब से मौतों के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रताल खादर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कई बार अभियान चल चुका है। दो दिन पहले शहर के जनकपुरी में भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन

जिले में कई दशक से कच्ची शराब के अवैध धंधे की जड़े जमी है। हालांकि गंगा खादर क्षेत्र में शराब माफियाओं की अधिक सक्रियता है। प्रशासन अवैध भट्टियों के खिलाफ अभियान चलाता है, मगर इस गैरकानूनी धंधे को बंद कराना आसान नहीं है। शराब बनाने के काम में बड़ी संख्या में लोग जुड़े है, जिन्हें सफेदपोशों का संरक्षण है। शामली जैसी घटना यहां भी कभी घट सकती है। पुरकाजी में कच्ची शराब बनाना और बेचने का धंधा कुटीर उद्योग बन गया है। पुलिस और शराब माफियाओं की मिलीभगत जगजाहिर है। मोहल्ला चमारान निवासी काला एवं नरेंद्र पाल ने बताया कि कच्ची शराब की बिक्री हो रही है, जिसकी शिकायत सीओ से कई बार की जा चुकी है। विगत दिसंबर माह में भोपा पुलिस ने शुक्रताल खादर क्षेत्र से कच्ची शराब की भट्टी समेत कल्लू और ओमवीर निवासी शिवधाम कालोनी शुक्रताल को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेशी पर 40 लीटर कच्ची शराब, तीन सौ लीटर लहन आदि बरामद किया था। हाल ही में खादर क्षेत्र में चले अभियान में भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव और शुक्रताल चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी ने बिहारगढ़ के जंगल में छापमारी कर अवैध शराब की भट्टी पकड़ी थी। आरोपी बॉबीराम, पहल सिंह एवं मोहन सिंह निवासी बिहारगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब और पांच सौ लीटर लहन बरामद किया था। शहर के जनकपुरी में एक खाली मकान में अवैध शराब पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से 450 पव्वे नकली तोहफा मार्का देशी शराब, तीन ड्रम शराब बनाने का केमिकल, खाली पव्वे और उपकरण बरामद किए। पुलिस ने जनकपुरी निवासी प्रवीण, संजय, एकता विहार निवासी नवीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पता चला कि ये लोग गांव में नकली शराब सप्लाई करते है। आरोपियों से पूछताछ के बाद रैदासपुरी के टोनी को भी पकड़ा गया, जबकि इस गिरोह के तीन आरोपी फरार है। लगातार पुलिस कार्रवाई में कच्ची अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ से साफ है कि अवैध शराब का धंधा नेटवर्क के रुप में फैला हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की आबादी में बिक्री धडल्ले से की जाती है।
विज्ञापन


चौकस हुई आबकारी टीम
मुजफ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शामली की घटना के बाद आबकारी निरीक्षकों को मुस्तैद कर दिया गया है। गंगा खादर क्षेत्र समेत जिले भर में शराब की अवैध भट्िटयों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुरकाजी और बुढ़ाना क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed