फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   थीम असेम्बली का आयोजन

थीम असेम्बली का आयोजन

Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
थीम असेम्बली का आयोजन
बच्चों को अहम जानकारी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में थीम असेंबली का आयोजन किया गया। कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों को सामान्य तरीके से विषयों को समझाया गया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस ने कहा कि एसेंबली के क्रियाकलापों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।
तनवी गोयल को प्रथम स्थान मिला
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए के द्वितीय सेमेस्टर में तनवी गोयल ने 78 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनिका रावत दूसरे और विधि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही। विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने यह जानकारी दी। स्थान पाने वालों को विद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल 20 को
मुजफ्फरनगर। जिला क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी खेल का जनपदीय ट्रायल बीस अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 बजे से
होगा।
कैश काउंटर खुलेंगे
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कैश काउंटर खुलेंगे। उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजोपुरा की पंचायत स्थगित
मुजफ्फरनगर। एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में 19 अगस्त को बिजोपुरा में होने वाली पंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में इलम सिंह गुर्जर, चंदन चौहान आदि रहे।

अलका शर्मा बनी जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि महिला व्यापर मंडल की जिलाध्यक्ष अलका शर्मा और महामंत्री नीरज गौतम को बनाया गया है। युवा का जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल और महामंत्री दीपक गोयल को एवं कोषाध्यक्ष शोभित सिंघल को बनाया। सचिन बांगा तहसील अध्यक्ष, तरुण तहसील महामंत्री बनाये गये। आईटी मंच का जिलाध्यक्ष इरा जुनेजा, महामंत्री शोभित गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed