{"_id":"5b60b5544f1c1b0c718b732e","slug":"191533064532-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़तौली के जंगल में किशोर से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड़तौली के जंगल में किशोर से बाइक लूटी
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में किशोर से बाइक लूटी
सिखेड़ा। मंसूरपुर से सटे खड़तौली के जंगल में तीन बदमाशों ने किशोर को आतंकित कर उससे बाइक लूट ली। पीड़ित किशोर के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के फहीमपुर निवासी टिंकू नामक किशोर मंगलवार सुबह अपने मामा के यहां शाहपुर गांव में गया था। शाम के समय वह शाहपुर से मंसूरपुर-खड़तौली के रास्ते घर लौट रहा था। जैसे ही वह मंसूरपुर से आगे खड़तौली के जंगल में पहुंचा, अचानक ईख के खेत से बाहर निकलेकर तीन युवक आए और टिंकू को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने टिंकू पर तमंचा तान दिया, जिससे वह घबरा गया। इसके बाद बदमाश उससे बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित किशोर किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।