फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फर्जी कागजात पर बेच दिया किसान को ट्रैक्टर

फर्जी कागजात पर बेच दिया किसान को ट्रैक्टर

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात पर बेच दिया किसान को ट्रैक्टर
फर्जी कागजात पर बेच दिया किसान को ट्रैक्टर
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
फर्जी कागजात दिखाकर किसान को तीन लाख रुपये में ट्रैक्टर बेचने पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस ट्रैक्टर चोर गिरोह के नामजद दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दधेडू कलां महमूद अहमद ने बताया कि वह किसान है। किसान ने पिछले साल 30 अक्तूबर को मेरठ के भावनपुर थाने के गांव नगलां साहू निवासी जावेद एवं दधेडू कलां के नफीस समेत तीन आरोपियों से एक पुराना ट्रैक्टर तीन लाख रुपये में खरीदा था। उस वक्त जावेद ने किसान को शपथपत्र देकर कहा था कि 15 दिन बाद ट्रैक्टर स्वामी लक्ष्मी नारायण को मुजफ्फरनगर लाकर ट्रैक्टर का पंजीयन नाम ट्रांसफर करा देगा। हालांकि आरोपियों ने ट्रैक्टर का मालिकाना हक नहीं दिलाया। दो जुलाई को गांव से चोरी के कई ट्रैक्टर पुलिस ने फर्जी आरसी के आधार पर बरामद किए थे। उसके बाद महमूद को शक हुआ कि उनके द्वारा खरीदा ट्रैक्टर चोरी का तो नहीं है। 11 जुलाई को गांव को बुलाकर जावेद से ट्रैक्टर के मूल कागजात मांगे, तो उसने आनाकानी की। आरोप है कि उसने पीडित को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामित आरोपी जावेद और नफीस पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed