फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को जिंदा जला कर मारने का प्रयास

विवाहिता को जिंदा जला कर मारने का प्रयास

Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जला कर मारने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव जट नंगला में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जला कर मारने की कोशिश की। गंभीर रुप से झुलसी विवाहिता को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नामजद पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी सलेकचंद ने इस घटना के संबंध में शहर कोतवाली में चार के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पुत्री संगीता का विवाह तीन वर्ष पूर्व जट नंगला के गुलशन के साथ हुआ था। आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर संगीता का उत्पीड़न करते थे। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि गत दिवस मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने संगीता की हत्या करने के लिये उसे जिंदा जला दिया। वह मेरठ में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट में पति सहित सतीश, उर्मिला, राधिका को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति गुलशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed