फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट की झूठी सूचना से पुलिस में हडक़ंप मचा

लूट की झूठी सूचना से पुलिस में हडक़ंप मचा

Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना से पुलिस में हडक़ंप मचा
लूट की झूठी सूचना देने वालों पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

जानसठ। बुधवार की देर रात गांव कवाल के पास बदमाशों द्वारा लूट कर अपहरण करने की झूठी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मामला दो पक्षों में लेनदेन का निकला। झूठी सूचना देने पर पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

जिला बागपत के गांव बिहारी निवासी मुकेश पुत्र राजकुमार का मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली निवासी मंशद व इरशाद के साथ विवाद में उनकी एक कार मीरापुर थाने में बंद थी। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर कार को मीरापुर पुलिस ने छोड़ दिया। दोनों पक्षों में कार को लेकर घर जाते समय आपस में विवाद हो गया तथा गांव कवाल के पास दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इरशाद पक्ष के लोग मुकेश को कार में डालकर ले गए। इसी दौरान मुकेश के साथी ने पुलिस को कवाल के पास कुछ बदमाशों द्वारा युवक को मारपीट कर अपहरण करने की सूचना दी। सीओ एसकेएस प्रताप कई थानों की पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीछा करते हुए संधावली गांव में जाकर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो मामला 40 हजार रुपये के लेनदेन का निकलने पर मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस को झूठी सूचना देने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed