{"_id":"5b0ef9224f1c1b8a6e8b5831","slug":"191527707938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फल बेचने वालों के ठेले पलटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने फल बेचने वालों के ठेले पलटे
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फल विक्रेताओं के ठेले पलटे
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर पुलिस ने कई फल विक्रेताओं के ठेले पलट दिए। फल बेचने वालों को काफी नुकसान हुआ। इसके विरोध में कुछ लोगों ने ईदगाह पुलिस चौकी के दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शामली रोड पर ईदगाह पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा सुनील चौधरी पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अभद्रता करते हुए उनके ठेलों को फलों समेत सड़क पर पलट दिया। फल खराब हो जाने से उनको नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता भूरा कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी देकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने विरोध में प्रदर्शन कर पुलिस के प्रति रोष जताया। जिन लोगों को नुकसान हुआ उनमें सारन, इरशाद, आरिफ, मोहसीन और मोहम्मद शान शामिल हैं। इन लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।