{"_id":"6ad4b97489010a935c0848ab","slug":"150-kg-of-banned-meat-recovered-from-an-orchard-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155594-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाग से 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाग से 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन आरोपी फरार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जंगल के बीच आम के बाग में पुलिस ने छापा मारकर करीब 150 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर गांव में आम के बाग के पास नाले के किनारे जंगल में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा, जहां से आरोपी एक-दूसरे का नाम लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जंगल और खुले बाग का फायदा उठाकर तीनों फरार हो गए। मौके से करीब 150 किलोग्राम मांस के अलावा कटान के उपकरण बरामद किए गए।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन सैनी को मौके पर बुलाकर सैंपल लेकर शेष मांस को नष्ट कर दिया गया। पुलिस की जांच में फरार आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ साहिद, इनाम और मुन्नी निवासी राजपुर रानीपुर के रूप में की है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।