फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   police action 5 suspects arrested includdary 6 lakh rupees' worth of heroin and 8 kg of copper recovered

दौसा में पुलिस की कार्रवाई: स्मैक तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मामले में अब तक पांच पकड़े

Sun, 18 Oct 2026 05:00 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

दौसा पुलिस ने 24 घंटे में चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी, बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री बेचने, हत्या और चोरी के आरोपियों पर शिकंजा कसा। लालसोट में दो तस्कर गिरफ्तार हुए, जबकि पाखर चौड़ा हत्याकांड में दो और आरोपी पकड़े गए।

 

विज्ञापन
police action 5 suspects arrested includdary 6 lakh rupees' worth of heroin and 8 kg of copper recovered
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में अपराधियों के खिलाफ दौसा पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों, बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री बेचने के आरोपी, हत्या के आरोपियों और चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इन कार्रवाइयों में करीब 6 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई। वहीं, पाखर चौड़ा हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


लालसोट में 6 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पहली कार्रवाई लालसोट पुलिस ने की। डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव ने बताया कि 16 अक्टूबर को देवली रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दीपक कुमार सैनी को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 33.235 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि दीपक अपने साथी नीरज शर्मा (24) के साथ झालावाड़ जिले के अकलेरा से स्मैक खरीदकर लालसोट में सप्लाई करने लाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी भरतलाल मीना को सौंपी गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: छह जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, कल से थमेगा बारिश का दौर


टेलीग्राम पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री बेचने का आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई झांपदा थाना पुलिस और दौसा साइबर टीम ने की। पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री (सीएसईएएम) बेचने के आरोप में राजपुरा निवासी दिलराज मीना (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ओसीडब्ल्यूसी पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील सामग्री के लिंक भेजता था और क्यूआर कोड के जरिए पैसे वसूलता था। झांपदा थानाधिकारी सतीश कुमार की टीम ने आरोपी के मोबाइल की जांच की, जिसमें मामले से जुड़े साक्ष्य मिले। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पाखर चौड़ा हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
तीसरी कार्रवाई मंडावर थाना पुलिस ने की। 13 अक्टूबर को पाखर चौड़ा गांव में खेत की मेड़ के विवाद में 54 वर्षीय पप्पूराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब पुलिस ने फरार चल रहे राजेंद्र (37) और कुलदीप (26) को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

बालाहेड़ी में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
बालाहेड़ी थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर समर्सिबल मोटर और तांबे के तार चोरी करने के मामले में आरोपी रामकेश उर्फ गुज्जा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 किलो तांबे के तार बरामद किए हैं। आरोपी टोंक जिले का निवासी है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed