{"_id":"5af73c204f1c1be9408b4daf","slug":"191526152224-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक को जान से मारने की धमकी
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक को जान से मारने की धमकी
बुढ़ाना। एक युवक ने डीएवी इंटर कालेज के अध्यापक पर फेल हुए छात्र को पास करने का दबाव बनाया। आरोप है कि अध्यापक के मना करने पर उसके साथ हाथापाई की गई। अध्यापक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
कस्बे के डीएवी इंटर कालेज के सहायक अध्यापक अखिलेश चंद्र ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को वह परीक्षा विभाग में बैठा हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र के गांव वैल्ली का रहने वाला अभिषेक पंवार नामक एक युवक उनके पास आया। आरोप है कि युवक ने फेल हुए कई छात्रों को पास करने के लिए उन पर दबाव बनाया। पास करने से मना करने पर उनके साथ हाथापाई की गई। जाते समय युवक जान से मारने की धमकी भी दे गया। अध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
सट्टा पर्चा सहित दो युवक गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने परासौली गांव से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टा पर्चा व नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि परासौली गांव के रहने वाले युवक राजन व श्याम गांव में सट्टे की खाईबाड़ी का कार्य करते हुए पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से करीब 900 रुपये की नकदी व सट्टा पर्चा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।