फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तंत्र मंत्र विद्या से महिला से नगदी व जेवर ठगे

तंत्र मंत्र विद्या से महिला से नगदी व जेवर ठगे

Sun, 29 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
तंत्र मंत्र विद्या से महिला से नगदी व जेवर ठगे
महिला से नगदी और जेवर ठगे
विज्ञापन

खतौली। तंत्रमंत्र विद्या से तीन ठगों ने महिला से हजारों रुपये और जेवरात ठग लिए।
भोपा निवासी पीड़िता शबनम पत्नी दिलशाद ने बताया कि उसके घर पर तीन दिन पूर्व दो युवक आए। इन युवकों ने बताया कि उसके परिवार में भूत-प्रेत का साया है। किसी भी दिन परिवार के एक सदस्य की मौत हो सकती है। उसे इसका उपाय कराना पड़ेगा। इसके लिए उसको पांच हजार रुपये और सोने व चांदी के जेवर देने होंगे। महिला इन युवकों की झूठी कहानी के झांसे में आ गई।

महिला ने बताया कि वे मेरठ निवासी हैं। अगर उपाय कराना है तो शनिवार को जानसठ बस अड्डे पर आ जाना वे उनको वहीं मिलेंगे। महिला शनिवार की सुबह करीब 10 बजे भोपा से जानसठ बस अड्डे पर आ गई। बस अड्डे पर महिला को दोनों युवक वहीं पर मिले। युवक महिला को लेकर सफेदा रोड पर लेकर पहुंच गए। युवकों ने सुनसान जगह पर महिला को अपने पास बैठाकर तंत्र मंत्र विद्या करने लगे। इसी बीच युवकों ने महिला से पांच हजार रुपये की नगदी व जेवर ले लिए। इन युवकों ने महिला से कहा कि वह आंख बंद करके 50 कदम चले। महिला ने युवकों के बताने पर आंख बंद कर ली और सड़क पर 50 कदम पर चलने लगी। इसी बीच दोनों युवक वहां से फरार हो गए। 50 कदम चलने के बाद महिला ने आंख खोली तो दोनों युवक वहां से गायब मिले। युवकों के फरार होने पर महिला को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed