{"_id":"5a74ae604f1c1bb3208b6f55","slug":"191517596256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताले तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी
मुजफ्फरनगर।
जानसठ रोड स्थित सुख विहार कालोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने चोरी कर ली। बदमाश मकान से नगदी, जेवरात समेत हजारों का माल समेट कर फरार हो गए।
नई मंडी थाना क्षेत्र की सुखविहार कालोनी निवासी रामभजन के मकान में खतौली निवासी आशीष किराए पर रहता है। बृहस्पतिवार को आशीष अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने मकान पर धावा बोल दिया। बदमाश मकान के ताले तोड़कर भीतर घुस गए। बदमाशों ने अलमारियों, बेड, संदूक के साथ कई स्थानों को खंगाल कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, इनवेटर समेत कीमती सामान समेट लिया। शुक्रवार को परिवार पहुंचा तो घटना का पता चला। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।