{"_id":"5a47d9dd4f1c1b0b788b5acc","slug":"191514658269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। एक विवाहिता को ससुरालियों ने आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जान बचाई। पीड़िता ने पति सहित आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी निवासी मीनू की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व छपार के गांव बसेेेड़ा निवासी सुरेशपाल के बेटे सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करते है। शनिवार को पति सोनू, ननद सोनम, जेठ संदीप, जेठानी अंजु, सास शकुंतला और देवर अजय ने उसके साथ मारपीट करके मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया और उनके कब्जे से छूटकर बाहर आ गई। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोगों को आता देखकर छोड़कर भाग गये। पीड़िता ने थाने पहुंचकर सभी आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गरीबों को कंबल बांटे
छपार। कड़ाके की ठंड के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए बिजोपुरा के ग्राम प्रधान दौलत सिंह ने गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। शासन की ओर से भेजे गए कंबलों को ग्राम प्रधान ने गरीबों को वितरित किया। मुख्य रूप से सहेंद्र सिंह, नादान, मनोज कुमार, बंगाल सिंह, मास्टर पीतम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, संजय कुमार, रफल सिंह आदि उपस्थित रहे।