{"_id":"5a1719eb4f1c1b7a548bed14","slug":"191511463403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के दफ्तर पर हमला, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी के दफ्तर पर हमला, तोड़फोड़
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के वार्ड 21 में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की। वार्ड 21 से सुनीता पत्नी पुष्पेंद्र सभासद का निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी दी गई शिकायत में सुनीता ने बताया कि शाम को वह अपने चुनाव कार्यालय पर बैठे थे। तभी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय में रखा सामान भी आरोपियों ने खुर्द-बुर्द कर दिया। किसी प्रकार प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने जान बचाई।
शिव मंदिर में चोरी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कचहरी में शिव मंदिर स्थित है। यहां पर पुजारी प्रदीप रहतेे हैं। बुधवार रात मंदिर में चोर घुस आए। इसी बीच पुजारी जाए तो उन्होंने शोर मचाया। चोर मंदिर से साइकिल चोरी कर फरार हो गए। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसे में महिलाएं घायल
मुजफ्फरनगर। बधाई खुर्द निवासी ममतेश पत्नी परवीन और कमलेश पत्नी नरेश किसी कार्य से बृहस्पतिवार को शहर आई थी। रास्ते में वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गई, जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।