{"_id":"59fe0ba94f1c1b70548baeb9","slug":"191509821353-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रेप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से रेप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को हवस का शिकार बनाया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली के एक गांव में युवती के साथ रेप किया गया। युवती को पड़ोसी लड़की बुलाकर ले गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है।
नईमंडी कोतवाली पर पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती पीड़िता को घर से बुलाकर अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां पर एक युवक पहले से मौजूद था। आरोप है कि पड़ोसी युवती ने पीड़िता को मकान में बंद कर दिया। वहां मौजूद युवक ने युवती से रेप किया। उसने किसी से जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। बाद में नईमंडी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
चरथावल। क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। शनिवार शाम कुटेसरा चौकी क्षेत्र के गांव में शनिवार को 13 वर्षीय लड़की के घर में गांव का युवक बदनीयती से घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचे के बल पर छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी मौक़े से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया है।