{"_id":"59b98dd84f1c1b1b688b4691","slug":"191505332696-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक का अपहरण
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर युवक का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला किदवईनगर से एक युवक का घर से अपहरण कर लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। देर रात अपह्त घायल अवस्था में मिल गया। पुलिस का कहना है कि मामला रुपयों के लेनदेन का है।
शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी बॉबी बुधवार रात करीब नौ बजे घर में बैठा था। आरोप है कि तभी चार-पांच लोग घर में घुस आए और उससे मारपीट कर अपने कब्जे में ले लिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में आरोपी बॉबी का अपहरण कर अपने साथ ले गए। शोर शराब होने और अपहरण की खबर मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर युवक की तलाश में जुटी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि युवक मिल गया है, उसे डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन का है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।