{"_id":"59aefa534f1c1b9a078b46f5","slug":"191504639571-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास पर एक ट्रक चालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। चालक के शोर मचाने और विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को थाने ले आई, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
घटना सोमवार देर रात की है। जनपद फर्रुखाबाद निवासी चालक अपने दस टायरा ट्रक को लेकर हरिद्वार से मध्य प्रदेश जा रहा था। करीब 11 बजे वह रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर जैसे ही रुका, इसी दौरान वहां आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसके छर्रे लगने से चालक घायल हो गया। बदमाश फरार हो गए। चालक ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास घूम रहे छह युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में युवकों को छोड़ दिया गया।
जमीन विवाद में दो पक्षों में तनाव
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम तुगलकपुर में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई कहासुनी से तनाव बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को थाने ले आई। इस पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और समझौता कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बरन सिंह और समरपाल का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम नूरनगर निवासी ईश्वर पाल थाने पर पानी पिलाने के साथ ही साफ सफाई भी करता रहता है। सोमवार को उसके गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। इसके अलावा सीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में नामजद कस्बा निवासी ईनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे एवं क्षेत्र में मंगलवार को सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपने गुरुजनों को उपहार भेट किए।
कस्बे के गुड मार्निंग स्कूल में सवेरे प्रधानाचार्य पं भानु शर्मा द्वारा केक काटा गया। उसके उपरांत बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बच्चों से देशसेवा में अपना योगदान देने की अपील की। इस मौके पर अनिता शर्मा, पं भानु शर्मा, प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, सोनिया धीमान, रूपा पाल, स्वाति पाल, आयशा फरीदी, उजमा फरीदी, बुशरा, सचिन शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम तुगलकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मैराज खालिद रिजवी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, महमूद अली, गय्यूर अली, परविंदर, अरविंद, सुंदरलाल, जयपाल, कालूराम, सावित्री देवी, नूरजहां, मुशायदा, सुमन, पिंकी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।