{"_id":"59a31fb64f1c1bb3488b4814","slug":"191503862710-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदित हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदित हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदित हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा
मोरना (मुजफ्फरनगर) । पुलिस ने उदित हत्याकांड में शामिल पांचवें आरोपी को कासमपुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि एक पखवाड़े पहले शुक्रताल निवासी उदित की हर्षित, सोनू मिस्त्री, अभिजीत आदि ने खेत पर शराब पीने के बाद कहासुनी होने पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बाद में हत्यारोपियों ने शव को सोलानी नदी में फेंक दिया था। मृतक के पिता रामचंद्र ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों आरोपियों को आला-ए कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया गया, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर हर्षित के पिता राजू और राजू के चाचा योगेंद्र ने सोलानी में फेंका था। राजू को भी जेल भेजा जा चुका है। रविवार सुबह इस हत्याकांड में शामिल योगेंद्र निवासी शुक्रतारी को कासमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।