फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवचौक पर दुकानदार भिड़े, चार लोग घायल

शिवचौक पर दुकानदार भिड़े, चार लोग घायल

Sat, 24 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिवचौक पर दुकानदार  भिड़े, चार लोग घायल
शिवचौक पर दुकानदार भिड़े, चार लोग घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्राहकों को सामान देने को लेकर शिवचौक पर जूता विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। एसपी सिटी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। झगड़े में चार दुकानदार घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

शहर में शिवचौक के पास भगत सिंह रोड पर जूतों की दुकान करने वाले दुकानदारों के बीच शुक्रवार दुपहर ग्राहकों को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे और बेल्ट चलीं। अचानक हुई दुकानदारों के बीच मारपीट से वहां अफरातफरी के साथ लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष कोतवाली आ गए। हमले में एक पक्ष से आबाद, जावेद, सलमान समेत चार दुकानदार घायल हो गए। आरोप लगाया कि फरमान पक्ष ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वहीं कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed