{"_id":"594ac82f4f1c1be3658b4776","slug":"191498073135-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दंपति से नगदी व जेवर समेत बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दंपति से नगदी व जेवर समेत बाइक लूटी
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति से बाइक, नगदी समेत बाइक लूटी
खतौली। गांव वाजिदपुर गांव मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए दंपति से हजारों की नगदी व जेवरात समेत बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया।
गांव जंधेड़ी जाटान निवासी शशिकांत पुत्र सुरेश की नौ जून को शादी हुई थी। बुधवार की शाम वह फलावदा क्षेत्र के गांव कोसोपुर से अपनी ससुराल से बाइक से पत्नी सीमा के साथ अपने गांव आ रहा था। मीरापुर मार्ग से वाजिदपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके शशिकांत की बाइक को रुकवा ली। बाइक के रोकते ही बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए शशिकांत से 10 हजार रुपये की नगदी, उसकी पत्नी सीमा से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने लूट और बाइक लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने शशिकांत के साथ मारपीट की और उसको घायल कर दिया। इसके बाद, बदमाश वहां से दंपति को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शशिकांत ने 100 नंबर पर पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपति से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित शशिकांत ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है।