{"_id":"5bd36e46bdec22694517d62e","slug":"181540582982-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चालक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चालक की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव मेहलकी के पास वाहन की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार की मौत हो गई।
मीरापुर क्षेत्र गांव जमालपुर बांगर निवासी फत्तू (26) पुत्र रुले बुढ़ाना में जेबीसी मशीन चलाता हैै। चालक फत्तू शुक्रवार की देर शाम को बुढ़ाना से अपनी बाइक पर घर वापस लौट रहा था। गांव मेहलकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फत्तू गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।