फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वहलना में दलित युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज

वहलना में दलित युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
वहलना में दलित युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
वहलना में दलित युवक पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वहलना में युवक ने साथियों के साथ मिलकर दलित युवक से मारपीट कर तमंचा तानकर उसे हत्या की धमकी दे डाली। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट व मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी दलित प्रभात उर्फ हिटलर ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा मंगलवार को गांव में लगने वाली पैंठ में गया था। आरोप है कि शाम करीब 6.30 बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के शबाब हैदर उर्फ भैयाजी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर पैंठ में उसे रोककर गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर उसे हत्या की धमकी दे डाली और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

घर पर बेहोश मिला युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी शानू मंगलवार देर रात घर के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिजन घटना के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर की तरफ से बाइक सवार दो युवक शहर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार बिलासपुर के पास ही सामने से आते अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी आकाश अग्रवाल और कशिश आनंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed