{"_id":"5b1590b64f1c1ba66e8b6333","slug":"181528139958-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खानजहांपुर के मामले में लेखपाल पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव खानजहांपुर के मामले में लेखपाल पर गिर सकती है गाज
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानजहांपुर प्रकरण में लेखपाल पर गिर सकती है गाज
खतौली।
गांव खानजहांपुर में दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने इस प्रकरण की जानकारी समय से नहीं दिए जाने पर एसडीएम से नाराजगी जताई है। इस मामले की गाज क्षेत्र के लेखपाल पर गिर सकती है। एसडीएम ने लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
खानजहांपुर गांव में शनिवार की शाम को रोड़ी बजरपुर का कारोबार करने वाले अरशद व नाजिम के बीच व्यापार की रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बीच बचाव कराने आए गांव निवासी विकास पर दूसरे समुदाय के लोगों ने घेर में घुसकर उसकी पिटाई कर थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने विकास की ओर से दूसरे पक्ष से बिलाल पुत्र ताहिर, अरशद व मुन्ना पुत्रगण नसीर, कासिम पुत्र हनीफ, नौशाद पुत्र इकबाल, जावेद पुत्र नईमूददीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। गांव में हुए इस मामले की जानकारी तहसील अधिकारियों की ओर से डीएम को समय पर नहीं दी गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम अतुल कुमार ने हलका लेखपाल को समय पर इस पूरे मामले की जानकारी नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पुलिस फूंक फूंक रख रही कदम
गांव खानजहांपुर में फिर से कोई विवाद न हो जाए। इसलिए पुलिस फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से करीब 100 लोगों पर पाबंद मुचलका की कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने इस कार्रवाई की तैयारी प्रारंभ कर दी है। गांव में दोनों पक्षों के लोगों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है। शीघ्र ही पाबंद मुचलका की कार्रवाई करने के लिए पुलिस की ओर से एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पाबंद मुचलका की कार्रवाई किए जाने पर इन ग्रामीणों को एसडीएम कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।