फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपद्रव का एक और मुकदमा दर्ज

उपद्रव का एक और मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
उपद्रव का एक और मुकदमा दर्ज
नई मंडी में कार में लगाई थी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछले सोमवार को दलितों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव में एक और मुकदमा नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराया गया है, जिसमें उपद्रवियों ने वैदिक पुत्री पाठशाला के पास खडी़ इनोवा में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी। अभी तक शहर के तीनों थानों में 42 केस दर्ज हो चुके हैं तथा 90 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को नई मंडी निवासी अमित जिंदल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जिस रोज उपद्रव और हिंसा हुई उस समय वह नईमंडी में वैदिक पुत्री पाठशाला के पास से कार से जा रहा था, तभी वहां पर उपद्रवियों की भीड़ आ गई। भीड़ ने उसकी इनोवा कार में आग लगा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जिस तरह की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है, उससे भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अंबा विहार निवासी शाकिर की तहरीर यह मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर में घुसकर चाकुओं से हमला किया
मुजफ्फरनगर। कुछ युवकों ने मकान में घुस कर एक युवक पर चाकुओं से जान लेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल की मां की ओर से तहरीर दी गई है।
शहर कोतवाली पर शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी नरगिस ने तहरीर दी। बताया कि लद्दावाला के फिरोज आदि के साथ उसके पुत्र फैजान की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने मकान में घुस कर उसके पुत्र पर चाकुओं से हमला उसे घायल कर दिया। वह बेटे को बचाने आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed